Bihar Police Constable Bharti 2025 – बिहार पुलिस की नई भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने बिहार पुलिस भर्ती और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही (कांस्टेबल) के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से होगी। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।
Bihar Police Constable Bharti 2025
भर्ती बोर्ड | केंद्रीय चयन पर्षद |
भर्ती का नाम | पुलिस कांस्टेबल भर्ती |
कुल पद | 19838 |
भर्ती का प्रकार | सरकारी |
सैलरी | 69,100 |
आवेदन दिनांक | 18 मार्च 2025 से 18 अप्रैल 2025 |
इन्हे भी पढ़े –
Agniveer Bharti 2025 Rally इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 आवेदन फॉर्म शुरू
ITBP Sports Quota Bharti 2025 GD कांस्टेबल जनरल ड्यूटी नई भर्ती 2025
Bihar Police Constable Bharti 2025 Last Date
आयोजन | दिनांक |
नोटिफिकेशन जारी दिनांक | 11 मार्च 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की दिनांक | 18 मार्च 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक | 18 अप्रैल 2025 |
शुल्क भुगतान करने की अंतिम दिनांक | 18 अप्रैल 2025 |
Bihar Police Constable Exam Date 2025 | जल्द जारी किया जायगा |
Bihar Police Constable Bharti 2025 – आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
एसटी, एससी के अभ्यर्थी | 180 रुपए |
राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी | 180 रुपए |
अन्य सभी अभ्यर्थी वर्ग लिए | 675 रुपए |
Bihar Police Constable Vacancy Details 2025
पद का नाम | कुल पद |
पुलिस कांस्टेबल | 19838 |
महिला के लिए आरक्षित पद | 6717 |
कुल पद | 19838 |
Bihar Police Constable Bharti 2025 Qualification Details
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। इसके अलावा, बिहार मदरसा बोर्ड से मौलवी प्रमाणपत्र, संस्कृत बोर्ड से शास्त्री (अंग्रेजी के साथ) या आचार्य (बिना अंग्रेजी) या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है |
- आयु सीमा: Bihar Police Constable Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए आयु 1 अगस्त 2024 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Bihar Police Constable Bharti 2025 Selection Process in Hindi
Bihar Police Constable Bharti 2025 चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा। यहाँ चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण दिया गया है:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
लिखित परीक्षा:
- परीक्षा में 100 वैकल्पिक प्रश्न होंगे,
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा कुल 100 अंक।
- समय अवधि: 2 घंटे।
- Bihar Police Constable भर्ती जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे |
शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST): ऑनलाइन एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को PST/PET के लिए बुलाया जायगा
- इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक माप (ऊंचाई और पुरुषों के लिए छाती) की जांच होगी।
- पुरुष (सामान्य): न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी, छाती (बिना फुलाए) 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी।
- पुरुष (SC/ST): न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी, छाती 79-84 सेमी।
- महिला: न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी (सभी वर्गों के लिए), छाती माप लागू नहीं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET):
.दौड़:
- पुरुष: 1.6 किमी (1600 मीटर) को 6 मिनट में पूरा करना।
- महिला: 1 किमी को 5 मिनट में पूरा करना।
- समय के आधार पर अंक दिए जाएंगे (जैसे पुरुषों के लिए 5 मिनट से कम में 50 अंक, 5-6 मिनट में कम अंक)।
.ऊंची कूद:
- पुरुष: न्यूनतम 4 फीट।
- महिला: न्यूनतम 3 फीट।
- तीन मौके दिए जाएंगे, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाएगा।
गोला फेंक:
- पुरुष: 16 पाउंड का गोला, न्यूनतम 16 फीट।
- महिला: 12 पाउंड का गोला, न्यूनतम 12 फीट।
- तीन मौके मिलेंगे।
- PET में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे, जो अंतिम मेरिट में शामिल होंगे।
दस्तावेज सत्यापन:
- PET में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज (शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पहचान पत्र आदि) की जांच की जायगी ।
- कोई भी गलत या नकली दस्तावेज पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
मेडिकल टेस्ट:
- अंतिम चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य जांच होगी।
- इसमें दृष्टि, सुनने की क्षमता, और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच शामिल है।
- मेडिकल रूप से अयोग्य पाए गए उम्मीदवारों का चयन नहीं होगा।
अंतिम मेरिट लिस्ट: PET में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा के अंक इसमें शामिल नहीं होंगे।
Bihar Police Constable Salary 2025
- Bihar Police Constable Bharti 2025 चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जायगा |
Bihar Police Constable Bharti 2025-आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Bihar Police Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करे |
- और रजिस्ट्रेशन पासवर्ड प्राप्त कर लॉगिन करे |
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण को दर्ज करे।
- फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म समिट कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख ले ।
Bihar Police Constable Bharti 2025 Apply Link
Apply Online | यहाँ क्लिक करे |
Notification | यहाँ क्लिक करे |
Officail Website | यहाँ क्लिक करे |